LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: नवजात की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में जमकर काटा बवाल, प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News:एक नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना को लेकर भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई...

Bihar News: नवजात की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्प

Aurangabad:जिले के रफीगंज शहर स्थित काली स्थान के पास स्थित निदान अस्पताल में एक नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना को लेकर रफीगंज थाना क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया।

मृत नवजात का पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरी मंडुला गांव निवासी अनूप यादव की पत्नी अंजू देवी के नवजात शिशु के रूप में किया गया है। परिजनों के अनुसार, अंजू देवी ने पिछले बुधवार को सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद रविवार सुबह बच्चा बीमार हो गया। परिजनों ने बच्चे को फिर से सरकारी अस्पताल में दिखाने के बाद, डॉ. बबलू कुमार ने उन्हें अपने निजी अस्पताल, निदान अस्पताल, में ले जाने की सलाह दी।

परिजनों के मुताबिक, डॉ. बबलू कुमार ने नवजात को एक इंजेक्शन और ऑक्सीजन लगाकर छोड़ दिया और खुद अस्पताल से चले गए। बाद में जब परिजनों ने डॉक्टर से संपर्क किया तो उसे गंभीर हालत में बता कर गयाजी रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि नवजात की मौत रफीगंज में ही हो गई थी, और गाड़ी में स्टाफ के भाग जाने के बाद अस्पताल लौटने पर वहां ताला लगा हुआ था और डॉक्टर फरार थे।

रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं, और यह घटना स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर