LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Accident News : औरंगाबाद में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चालक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : औरंगाबाद में अनियंत्रित कार नहर में गिर गयी. जिससे चालक की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : औरंगाबाद में अनियंत्रित कार नहर में गि
कार नहर में गिरी - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले के बारुण थाना क्षेत्र के पटना इंद्रपुरी कैनाल के पूर्वी धनौती पुल से लगभग 200 मी दक्षिण दिशा में कार नहर में गिर गया। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक मृत अवस्था में पाया गया। 

मृतक व्यक्ति की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी रामजन्म सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विवेकानंद सिंह के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। 

Diarch GO

घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विवेकानंद अक्सर धनौती पुल की ओर आते जाते रहता था। बीते रात्रि भी वह बारुण आया हुआ था। इसी क्रम में रात्रि में घर वापस लोटने के क्रम में यह घटना घटित हो गया। घटना के उपरांत मौके पर बारुण थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया की मृतक के परिजनों को जानकारी दिया गया। जिसके उपरांत मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण हेतु औरंगाबाद भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बारुण थाना की पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट