LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Aurangabad Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, घर का इकलौता चिराग बुझा

Aurangabad Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।

Aurangabad Accident
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत- फोटो : Reporter

Aurangabad Accident: औरंगाबाद जिले के रफीगंज-वराही पथ पर कोटवारा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।

मृतकों की पहचान रफीगंज बाजार स्थित ललिता सिनेमा हॉल के पास रहने वाले 30 वर्षीय रौशन कुमार, पुत्र दिलीप चंद्रवंशी, और नुनिया टिल्हा निवासी 22 वर्षीय नौशाद, पुत्र मो. फारूक के रूप में की गई है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वराही बाजार से अपने घर रफीगंज लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी। विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रौशन और नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे परिजन इलाज के लिए तत्काल अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रौशन और नौशाद दोनों अपने-अपने घर के इकलौते बेटे थे। रौशन का वराही बाजार में कपड़े की दुकान थी, जबकि नौशाद एक पैथोलॉजी लैब चलाते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने रविवार शाम अपनी दुकानें बंद की थीं और एक ही बाइक से रफीगंज लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।