LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : औरंगाबाद में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar News : औरंगाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो
युवकों की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में उस समय मातम पसर गया। जब खेत की सिचाई करने के दौरान तीन किसान 11 हजार बिजली करंट के चपेट में आ गए। जिसमे दो की मौके पर ही मौत  हो गई। वही एक घायल युवक का इलाज औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में चल रहा है। हालांकि घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आज अहले रफीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रफीक अंसारी एवं अनीश कुरैशी अपना खेत घूमने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में टूट कर गिरा हुआ 11000 वोल्ट के बिजली तार के चपेट में  आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही  मौत हो गई।

वही उसी बधार में अपना खेत घूम रहे संतोष ठाकुर पूरी घटना को देख चीखते और चिल्लाते बचाने के लिए दौड़ पड़े और मौके पर पहुँच दोनो को तार से अलग करने की कोशिश करने लगे। जिसके दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गये। जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि गाँव वालों ने संतोष की चीखने चिल्लाने की आवाज सुन लिया था। जिसको लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आवाज की दिशा में दौड़ पड़े और मौके पर पहुँच ग्रामीणों ने तीनों को बिजली की तार से अलग किया और 112 पुलिस एवं एंबुलेंस के सहायता से ग्रामीणों ने  सभी घायलों को आनन फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।

Diarch GO

इसके बाद डॉक्टरों  ने रफीक अंसारी एवं अनीस कुरैशी को जाँचो उपरांत मृत घोषित कर कर दिया। वही घायल संतोष ठाकुर का इलाज चल रहा है। वही घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल  भेज दिया है। 

वही रफीगंज अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने भी मौके पर पहुँच मृत युवक के परिजन से मुलाकात किया और घटना के सम्बंध में जायजा लिया। परिजनों को सांत्वना देते हुए मुआवजे हेतु कागजी  प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश भी दिया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के दुर्घटना में सरकार का जो भी प्रावधान होगा। उसके अनुसार मुआवजा आश्रितों को दिया जायेगा।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट