LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: सोन नदी फिर बनी जानलेवा, दादी के दाह संस्कार में गए दो किशोर डूबे, मौत से कोहराम

Bihar News: सोन नदी का काली स्थान घाट उस समय मातम में डूब गया, जब अपनी चचेरी दादी के दाह संस्कार में शामिल होने गए दो किशोर स्नान के दौरान नदी के गहरे पानी में समा गए।...

drowned in Son river
दादी के दाह संस्कार में गए दो किशोर डूबे- फोटो : social Media

Aurangabad: जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी का काली स्थान घाट उस समय मातम में डूब गया, जब अपनी चचेरी दादी के दाह संस्कार में शामिल होने गए दो किशोर स्नान के दौरान नदी के गहरे पानी में समा गए। यह हृदयविविदारक घटना सोमवार सुबह की है, जिसने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है।

दाउदनगर वार्ड संख्या 7 के नालबंद टोली निवासी जंगी राम की 80 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी का निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के लिए परिवार और अन्य लोग सोन नदी के काली घाट पर गए हुए थे। दाह संस्कार के उपरांत सभी लोग नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान जीतवहन राम के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और सत्येंद्र राम के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार भी स्नान कर रहे थे।

Diarch GO

अचानक, पानी के तेज़ बहाव के कारण दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य राजू राम ने बताया कि रवि और पवन को डूबता देख जितेंद्र राम और शंकर कुमार ने भी उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी डूबने लगे।

इसी दौरान, वहाँ मौजूद विनय पासवान ने अदम्य साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और समय रहते जितेंद्र राम और शंकर कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रवि और पवन को बचाया नहीं जा सका और वे गहरे पानी में डूब गए।घटना की सूचना तत्काल दाउदनगर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुँची और कुछ गोताखोरों के सहयोग से शवों को ढूँढने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद बीती रात दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दाउदनगर पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर