LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar health - बिहार के इस गांव में 5 दिन में 2 मौतें, हर घर में मातम और बीमारी का कोहराम; दौड़कर पहुंचीं DDC

Bihar health - औरंगाबाद में पिछले पांच दिनों से गांव के लोग एक-एक कर बीमार पड़ रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि डायरिया के प्रकोप से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Bihar health - बिहार के इस गांव में 5 दिन में 2 मौतें, हर घर

Aurangabad - : जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित वीरपुर गांव में एक 'अनजान' डर ने दस्तक दी है। पिछले पांच दिनों से गांव के लोग एक-एक कर बीमार पड़ रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि डायरिया के प्रकोप से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। गांव में फैलती बीमारी और मौतों के सिलसिले से मचे हड़कंप के बीच उप विकास आयुक्त (DDC) अनन्या सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली है।

पांच दिन पहले शुरू हुआ सिलसिला, 25-30 घर चपेट में

 बारुण थाना क्षेत्र के तेंदुआ बिंदुलिया के टोला वीरपुर गांव में अचानक डायरिया (Diarrhea) फैलने से अफरा-तफरी मच गई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच दिन पहले गांव के दो लोगों में उल्टी-दस्त और कमजोरी के लक्षण दिखे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बीमारी तेजी से फैल गई और करीब 25 से 30 घरों के लोग इसकी चपेट में आ गए। बीमारी ने सबसे पहले शांति देवी की जान ली। इसके दो दिन बाद ही बुधवार की सुबह अमरेश भुइयां के 5 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

अंधविश्वास का डर और 'कोल्ड डायरिया' का सच 

गांव में बीमारी के अचानक फैलाव को लेकर लोग दहशत में हैं। राजकलिया देवी और पिंटू कुमार जैसे ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों में उल्टी, तेज दस्त और चक्कर आने के गंभीर लक्षण हैं। कुछ लोग डर के मारे इसे अंधविश्वास से भी जोड़कर देख रहे थे। हालांकि, सूचना मिलते ही पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह 'कोल्ड डायरिया' (Cold Diarrhea) का प्रकोप है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन अलर्ट, DDC ने संभाला मोर्चा 

घटना की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद की डीडीसी अनन्या सिंह तत्काल वीरपुर गांव पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुल 18 मरीजों को बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 4 की हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने गांव में क्लोरीनयुक्त पानी की आपूर्ति और दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है। लोगों से पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई रखने की अपील की गई है। फिलहाल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है।

रिपोर्ट: औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर

Report - Dinanath Mauar