LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Brother's Died : औरंगाबाद में तालाब से डूबने से दो भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Brother's Died :  औरंगाबाद में तालाब से डूबने से दो भाईयों क

AURANGABAD : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई. मृतक मासूम की पहचान उक्त गांव निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता के सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व विनोद प्रसाद गुप्ता के पांच वर्षीय पुत्र राजकुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों आपस में चचेरा भाई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि दोनों गांव से दक्षिण पानी टंकी  के पास खेल रहे थे. इसी दौरान प्रिंस का पैर फिसल गया और तालाब में गिर गया. तालाब में पानी अधिक होने के कारण वह चीखने-चिल्लाने लगा. 

इसी दौरान प्रिंस को बचाने के लिए राजकुमार ने भी तालाब में छलांग लगा दिया, जहां तालाब के गहरे पानी में दोनों डूब गए, जिसके कारण दोनों की मौत हो गयी. काफी देर तक जब घर नही पहुंचे तो परिजनो ने खोजबीन करना शुरू कर दिया. इसी बीच ग्रमीणों ने प्रिंस के शव को पोखर में उपलते हुए दिखा. इसके बाद शोरगुल मचाकर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पाकर ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंचे गए और ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाई और प्रिंस के शव को बाहर निकाल लिया,   राजकुमार के शव को ग्रामीण तालाब में खोजने लगे. कड़ी मस्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों शव को तालाब से बाहर निकाला लिया. इसके बाद परिजन दोनों को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार मार कर रोने लगे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस पहुंची और  दोनों शव को कब्जे में ले लिया. वहीँ दोनों शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. 

जानकारी के अनुसार दोनों के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का इन भरण पोषण करते हैं. इधर घटना की सूचना पर जिला पार्षद अनिल यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि दिलीप प्रसाद गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद विजय मेहता, नौगढ़ मुखिया पंकज यादव सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे और रोते-बिलखते परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जिला पार्षद अनिल यादव ने बताया कि दोनों मृतकों का परिवार काफी गरीब है. इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ हूं. उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मिलनेवाली मुआवजा दिलाने की बात कही है.

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट