LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

इलाज से पहले तड़पती रही जिंदगी! औरंगाबाद सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत

Bihar Road Accident: औरंगाबाद में सड़क हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।...

Treatment Delay Alleged as Two Crash Victims Die in Aurangab
इलाज से पहले तड़पती रही जिंदगी- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: औरंगाबाद में सड़क हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल तीन युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार और ऑक्सीजन जैसी आवश्यक चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण दो युवकों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ और व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया।

Diarch GO

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद घायल युवक स्ट्रेचर पर दर्द से कराहते रहे, लेकिन इलाज शुरू होने में काफी देर हुई। उनका दावा है कि करीब 40 मिनट तक उपचार प्रारंभ नहीं हो सका, जिसके दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अस्पताल में हंगामे के बाद चिकित्सकों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित किया।मृतकों की पहचान पड़रिया गांव निवासी अभय कुमार और शाहपुर अखाड़ा निवासी लकी कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने उनसे अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद सांसद ने सिविल सर्जन से फोन पर बात कर व्यवस्था पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि यदि घायलों को समय पर समुचित इलाज मिलता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। यह आरोप है, जिसकी जांच संबंधित अधिकारी करेंगे।उधर, नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल यह मामला दो अलग-अलग पहलुओं सड़क हादसे और अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर जांच के दायरे में है। प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इलाज में देरी या अन्य कारणों ने मौत में क्या भूमिका निभाई। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर