LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : बाइक पर सवार तीन छात्रों को अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया. जिससे एक की मौके पर मौत हो गयी. जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे तीन युवकों
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वही दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। घटना नेशनल हाइवे 19 के बटाने पुल की बताई जा रही  है। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायपुर गाँव निवासी कामाख्या सिंह के 28 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सिंह के रूप में किया गया है। वही घायल दोनो युवक की पहचान सत्यम कुमार ग्राम चेचारी, तथा जयंत कुमार ग्राम करहारा ग्राम निवासी के रूप में किया गया है। 

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सभी लोग औरंगाबाद के सतेन्द्र नगर में रहते थे। तीनों युवक आज सत्यम को जमुहार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे थे। जैसे ही बटाने नदी के पुल के पास पहुचे ही थे कि अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। जिसमे   रैपुरा निवासी प्रिंस कुमार की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना की खबर सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और एनएच 19 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। एनएच 19 की जाम की सूचना मिलते ही बारुण थाना अध्यक्ष तथा बारुण अंचल अधिकारी, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष और औरंगाबाद अंचल अधिकारी मौके पर पहुच लोगो को समझा बुझा कर मामले को समझा बूझा कर शान्त कराया। 

कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को मुफस्सिल थाना की पुलिस अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण करा कर शव परिजन को सौप दिया है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट