LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Aurangabad News : मूर्ति विसर्जन में 'डीजे' बजाने को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

Aurangabad News : औरंगाबाद में डीजे बजाने को लेकर जमकर बवाल हो गया. जिसके बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं.....पढ़िए आगे

Aurangabad News : मूर्ति विसर्जन में 'डीजे' बजाने को लेकर जम
डीजे विवाद में मारपीट - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना अंतर्गत करहरा गांव में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद एक बड़े संघर्ष में तब्दील हो गया। डीजे पर एक जाति विशेष से संबंधित 'बबुआन' गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है और पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई थी। विसर्जन जुलूस में डीजे पर बज रहे एक गाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने कड़ा विरोध जताया और देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। हालांकि, उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया और प्रतिमा का विसर्जन संपन्न करा लिया गया, लेकिन मनमुटाव खत्म नहीं हुआ।

Diarch GO

बीती शाम यह विवाद दोबारा तब भड़क उठा जब एक पक्ष के युवक गांव के स्कूल के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। घायल सत्यम कुमार के अनुसार, करीब 15 से 20 की संख्या में आए दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में सत्यम कुमार, रिशु कुमार और आनंदित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि दूसरे गुट में भी कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन वे सदर अस्पताल के बजाय अन्य जगहों पर इलाज करा रहे हैं, जिसके कारण उनकी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है। मारपीट की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट और बढ़ गई है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना की तह तक जाया जा सके।

NSIT
Nsmch

जम्होर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करहरा गांव में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सांप्रदायिक या जातिगत सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पैनी नजर है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट