LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar news - चुनावी वर्ष में डबल इंजन सरकार का एक और बड़ा तोहफा, बिहटा-औरंगबाद रेल लाइन के लिए सरकार ने जारी किया फंड, पहली बार इन शहरों से गुजरेगी ट्रेन

bihar news - चुनावी साल में पटना, अरवल और औरंगाबाद जिले के लोगों के लिए 18 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रेलवे मंत्रालय ने बिहटा–अनुग्रह नारायण रोड नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी है।

Bihar news -  चुनावी वर्ष में डबल इंजन सरकार का एक और बड़ा त

New Delhi -बिहार विधानसभा चुनाव को  लेकर केंद्र सरकार लगातार बड़ी घोषणाएं कर रही है। जिसमें ताजा घोषणा बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन को लेकर है। जिसे मोदी सरकार ने न सिर्फ मंजूरी दे दी है। बल्कि रेलवे लाइन बिछाने के लिए फंड भी स्वीकृत कर दी गई है। बिहटा- औरंगाबाद रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद तीन जिले की 75 लाख से अधिक की आबादी को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग

पटना, अरवल और औरंगाबाद जिले के लोगों के लिए 18 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रेलवे मंत्रालय ने बिहटा–अनुग्रह नारायण रोड नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति देते हुए इसके लिए 3606.42 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है।

14 स्टेशन, अरवल, दाउदनगर और मेंहदिया से गुजरेगी ट्रेन

 पूर्व मध्य रेलवे को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है। 120 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर कुल 14 स्टेशन और 10 हाल्ट बनाये जायेंगे। प्रस्तावित स्टेशनों में बिहटा, विक्रम, दुल्हिन बाजार, पालीगंज, बारा, अरवल, खभैंणी, मेहंदिया, कलेर, शमशेर नगर, दाउदनगर, ओबरा, भरथौली, अनुग्रह नारायण रोड और औरंगाबाद शामिल हैं।

रेलवे के नक्शे पर आएगा अरवल जिला

इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद पटना से औरंगाबाद के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। यात्रियों को पटना से औरंगाबाद पहुंचने में महज डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद तक 13 किमी रेल लाइन का कार्य पहले से ही स्वीकृत है और प्रगति पर है।

NSIT
Nsmch

75 लाख से अधिक की आबादी को लाभ पहुंचाने वाली यह परियोजना मगध और शाहाबाद क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

लालू यादव ने रखा नींव

बिहटा औरंगाबाद रेल लाइन को वर्ष 2007 में तत्कालीन यूपीए की सरकार ने मंजूरी थी। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने 16 अक्टूबर 2007 को पटना जिले के पालीगंज में इस परियोजना की नींव रखी थी।