LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : हरियाणा से औरंगाबाद के भलुआर गाँव पहुंचा मजदुर का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद के भलुआर गाँव में हरियाणा में काम कर रहे मजदुर का शव पहुंचा. जहाँ परिजनों में कोहराम मच गया......पढ़िए आगे

Bihar News : हरियाणा से औरंगाबाद के भलुआर गाँव पहुंचा मजदुर
गांव पहुंचा मजदुर का शव - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत भलुआर गांव में शनिवार को उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब गुरुग्राम में काम करते समय जान गंवाने वाले 45 वर्षीय मजदूर रागिब अंसारी उर्फ सोनी का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। रागिब के परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे, जिससे गांव की स्थिति बेहद दर्दनाक हो गई।

गुरुग्राम में जैकेट सिलाई के दौरान गई जान

जानकारी के अनुसार, भलुआर गांव निवासी स्वर्गीय सर्फुद्दीन अंसारी के पुत्र रागिब अंसारी उर्फ सोनी अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए लंबे समय से दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रह रहे थे। वह गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित सिमरन इंटरनेशनल कंपनी में जैकेट सिलाई का कार्य करते थे। बीते मंगलवार को वह रोज की तरह काम पर गए थे, लेकिन अचानक उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथी मजदूरों ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कम उम्र में ही संभाली थी परिवार की ज़िम्मेदारी

परिजनों ने बताया कि रागिब के माता-पिता का निधन बहुत पहले ही हो चुका था। उन्होंने कम उम्र में ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी। मेहनत-मजदूरी करके वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों का लालन-पालन कर रहे थे। लेकिन, उनकी असामयिक मौत ने पूरे परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। अब परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आर्थिक मदद की मांग

मृतक के परिजनों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की सही वजह का पता चल सके। इस हृदय विदारक घटना के बाद, ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि रागिब अंसारी के शोकाकुल परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुनिश्चित हो सके। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट