LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Election 2025 : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत, तेजस्वी ने औरंगाबाद में किया चुनाव प्रचार, कहा-20 महीनों में बदल दूंगा बिहार

Bihar Election 2025 : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी. तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद में चुनाव प्रचार किया. कहा की 20 महीनों में बिहार बदल दिया......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झो
अंतिम दिन झोंकी ताकत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज औरंगाबाद के नबीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वह सीरीस हाईस्कूल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी के समर्थन में वोट मांगे और जनता से पार्टी को एक बार मौका देने की भावुक अपील की।

20 महीने में बिहार का स्वरूप बदलने का दावा

जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने लोगों से सिर्फ एक बार सरकार बनाने का मौका देने की अपील करते हुए कहा कि, "जो वर्तमान सरकार 20 वर्षों में नहीं कर सकी, मैं मात्र 20 महीनों में बिहार का स्वरूप बदल दूँगा।" उनका यह बयान मौजूदा सरकार पर सीधा निशाना था।

नौकरी, रोजगार और किसानों को मुफ्त बिजली

तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार बनने पर कई लोक-लुभावन वादे किए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर परिवार को नौकरी देना और नवजवानों को रोजगार उपलब्ध कराना होगी। इसके अलावा, उन्होंने किसानों को बिजली फ्री देने की भी बात कही, जिससे किसानों के बीच सकारात्मक संदेश गया।

आमोद चंद्रवंशी के लिए मांगा समर्थन

अपने संबोधन के उपरांत, तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों से पार्टी प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी के समर्थन में वोट करने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी को जिताकर ही बिहार में बदलाव की यह यात्रा शुरू हो सकती है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट