LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में भाई की रक्षा करते हुए बहन ने खाई गोली, गम्भीर अवस्था में चल रहा है इलाज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : औरंगाबाद में भाई की रक्षा करते हुए बहन ने खाई ग

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक बहन ने अपनी बहादुरी की परिचय देते हुए भाई की रक्षा करने के दौरान दुश्मन की गोली खुद अपने ऊपर ले लिया। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के सिमवां गांव की है। जहाँ गोली लगने से एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुँच जख्मी महिला को अपने कब्जे में लेते हुए रफीगंज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। जहाँ जख्मी महिला की प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला की पहचान गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के बांके बाजार निवासी पवन पासवान के पत्नी रिंकी देवी के रूप में की गई है। घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए घायल रिंकी देवी ने बताई की 6 अप्रैल को मैं अपने मायका सिमवां गांव अपने भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। इसी बीच मेरे भाई रामू पासवान और गांव के ही विनय महतो के पुत्र सोनू महतो के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोनू महतो ने फोन कर मेरे भाई को घर से बाहर बुलाया और मार पीट करने लगा। जिसके दौरान मेरा भाई जमीन पर गिर गया।

इस दौरान सोनू महतो ने मेरे भाई को गोली मार दिया। इस दौरान मैं दौड़ कर अपने भाई के आगे आ गई। जिसके कारण गोली भाई को नही लग सका और गोली मेरे बाएं पैर में  लग गई। उसने दूसरा गोली भी मारा। लेकिन उस समय भी मै अपने भाई के आगे ढाल बनकर खड़ा हो गई। जिसके कारण दूसरा गोली भी मेरे ही पैर में लग गई। तब मैं गिर गई और इस शोर शराबा को सुन कर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। जिसके कारण गोली चला रहे सभी लोग वहाँ से भाग गए। पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों के द्वारा हमे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रफीगंज लाया गया। जहाँ हमारी प्राथमिक उपचार किया जा रहा हैं।  

वहीँ घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए  डॉक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि महिला को गोली लगी है। लेकिन गोली कितनी संख्या में लगी है वह एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। वही जख्मी महिला को प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया है। रफीगंज पुलिस इस मामले को लेकर  अपने स्तर से आगे की कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट