LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident:अज्ञात वाहन ने ली राजद नेता के भाई की जान, सड़क बनी खूनी गवाह, NH-19 पर मौत की दस्तक से इलाके में दहशत

Bihar Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार को मातम में डुबो दिया है...

RJD Leaders Brother Killed by Unknown Vehicle on NH 19
अज्ञात वाहन ने ली राजद नेता के भाई की जान- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार को मातम में डुबो दिया है। औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर पीपरडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजद नेता के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपराडीह गांव निवासी और राजद के प्रदेश महासचिव उदय उज्जवल के 38 वर्षीय छोटे भाई अजय कुमार सिंह के रूप में की गई है।

परिजनों के मुताबिक, अजय कुमार सिंह खेत में गेहूं की पटवन कराने जा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय कुमार सिंह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक चंदन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अजय कुमार सिंह को सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी, उसकी चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। वहीं, बड़े भाई और राजद के प्रदेश महासचिव उदय उज्जवल गहरे शोक में डूब गए। गांव पिपराडीह में भी मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

NSIT
Nsmch

घटना की खबर मिलते ही औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, जिला पार्षद अनिल कुमार, बादशाह यादव समेत कई राजद नेता सदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस असमय मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, परिजनों ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजे की मांग की है। NH-19 पर हुई यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अज्ञात वाहन चालकों की बेलगाम रफ्तार पर बड़ा सवाल खड़ा कर गई है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर