LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Politics:राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को पहुँचेगी औरंगाबाद, तेजस्वी समेत वाम दल भी देंगे साथ

Bihar Politics:कसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी 17 अगस्त से बिहार में अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।...

Rahul Gandhi s Voter Adhikar Yatra
राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ - फोटो : reporter

Bihar Politics:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसके बाद राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा विधायक राजेश राम ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 अगस्त को कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा के तहत औरंगाबाद पहुँचेंगे।

Diarch GO

राहुल गांधी सासाराम से बाई रोड रवाना होकर डेहरी होते हुए शाम 5 बजे सोनपुल पार कर औरंगाबाद जिले में प्रवेश करेंगे।शाम करीब 7 बजे रमेश चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद वे अंबा स्थित बभांडी खेल मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।

18 अगस्त की सुबह 8 बजे अम्बा देव चौक पर फिर से एक जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद राहुल गांधी देव मंदिर पहुँचेंगे और उन लोगों से मुलाकात करेंगे जिनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

राजेश राम ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब पूरी तरह भाजपा की कठपुतली बन चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव में आयोग एनडीए गठबंधन को मदद पहुँचाने का काम कर रहा है, लेकिन जनता इसका जवाब जरूर देगी।

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के जरिए महागठबंधन सभी घटक दल एकजुट होकर “वोट चोरी” का पर्दाफाश करेगा। इस दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव समेत सभी घटक दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे।

बता दें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी 17 अगस्त से बिहार में अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस ने बताया कि यह यात्रा रोहतास जिले के सासाराम शहर से प्रारंभ होगी।कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि इस यात्रा में सहयोगी दल राजद और वामपंथी दलों के नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जनता को जागरूक करने का प्रयास है, क्योंकि आयोग पर पक्षपात करने और एनडीए गठबंधन को मदद पहुँचाने के आरोप लगते रहे हैं।

राहुल गांधी की यह यात्रा महागठबंधन के लिए चुनावी बिगुल मानी जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर