LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics: बिहारी वोट से दिल्ली की सत्ता, पर कारखाने गुजरात में! औरंगाबाद की धरती से गरजे प्रशांत किशोर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि मोदी जी बिहार के लोगों से वोट लेते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं। ...

प्रशांत किशोर
बिहारी वोट से दिल्ली की सत्ता, पर कारखाने गुजरात में! - फोटो : reporter

Bihar Politics: 'जनता का राज' और व्यवस्था परिवर्तन का बिगुल लेकर प्रशांत किशोर एक बार फिर पूरी ताकत से चुनावी रणभूमि में उतरे हैं। जन सुराज यात्रा के तहत औरंगाबाद पहुंचे प्रशांत किशोर ने जिले के नबीनगर प्रखंड के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों की संख्या में लोग, विशेषकर युवा और महिलाएं, उन्हें सुनने उमड़े।

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि मोदी जी बिहार के लोगों से वोट लेते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं। वोट आपका, लेकिन फायदा किसी और को। बिहार के बच्चे गुजरात में मजदूरी करने को मजबूर हैं। अब समय आ गया है कि वोट अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिया जाए।"इस बार वोट लालू, नीतीश या मोदी के लिए नहीं, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए दें। 

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि बिहार की लड़ाई अब नेताओं के चेहरे की नहीं, जनता की ज़िंदगी और उसके अधिकारों की लड़ाई है।उन्होंने जनता से अपील की कि नेताओं के वादों में नहीं, अपने बच्चों की आंखों में देखिए और तय करिए कि वोट किसे देना है।

उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में राशन कार्ड से लेकर जमीन की रसीद तक के लिए रिश्वत देना पड़ता है, और यह एक बीमार व्यवस्था की निशानी है।

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर के वादों की झड़ी

सभा में उन्होंने कई बड़े वादे भी किए। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि दिसंबर 2025 से बिहार के हर 60 साल से अधिक उम्र के पुरुष और महिला को ₹2000 मासिक पेंशन दिया जाएगा तो सरकारी स्कूलों के सुधार तक, गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने की छूट और उनकी फीस सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि 

छठ के बाद कोई युवा दूसरे राज्य जाकर 10-12 हजार की मजदूरी करने को मजबूर न हो इसके लिए स्थानीय रोजगार की गारंटी लागू की जाएगी।

नीतीश पर सीधा हमला: "अब उन्हें वोट नहीं, दवा और दुआ की ज़रूरत"

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि सरकार के खिलाफ बोलने पर मानहानि का केस होगा, उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं मंच से कह रहा हूं—नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें अब वोट नहीं, दवा और दुआ की ज़रूरत है।

प्रशांत किशोर ने हाल ही में हुए प्लेन हादसे को "दुखद" बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर