LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

जिन्होंने बिहार को लूटा नीतीश के उन मंत्रियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीट रही जनता, पीके का दावा- नेताओं का अपना कुकर्म

Prashant Kishor
Prashant Kishor - फोटो : news4nation

Bihar News:   जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में गुरुवार को औरंगाबाद में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। कुटुंबा के बभंडीह खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश सरकार के मंत्रियों पर हो रहे हमले पर तंज किया। इन हमलों के पीछे जन सुराज का हाथ बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जो पत्थरबाजी हो रही है, वो नेताओं का अपना कुकर्म है। आप पांच साल जनता को लूटेंगे, खून चूसेंगे, लाठी चलवायेंगे तो जनता आक्रोश में क्या करेगी? इसका प्रशांत किशोर से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम तो छह माह पहले से कह रहे हैं कि चुनाव घोषित होने दीजिए। जिन लोगों ने बिहार के बच्चों को गाली दी है, जिन लोगों ने बिहार के बच्चों पर लाठी चलवाया है, बिहार को लूटा है, गांव-गांव में जब ये लोग वोट मांगने जायेंगे तब जनता इनको दौड़ाकर मारेगी, ठीक वैसे ही जैसे इनके बच्चों को पटना की सड़कों पर दौड़ाकर मारा गया था।

वहीं इंडी गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री को अभद्र भाषा कहे जाने पर उन्होंने कहा कि जो गाली दे रहे हैं वो जानें और जिनको गाली दे रहे हैं, वो जानें। राहुल गांधी आकर मोदी को गाली दे रहे हैं, मोदी आकर राहुल गांधी को गाली दे रहे हैं। हम यह जानना चाहते हैं कि बिहार के बच्चों को जो गाली दे रहे हैं, उनका इंसाफ कब होगा? जो बिहार के बच्चों को मार रहे हैं, उसकी बात कब होगी? हमलोग मोदी-राहुल के बीच की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते हैं। हम बिहार के बच्चों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं।

बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा में तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालिन और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के आने के मसले पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इनका आना यह दिखाता है कि इनके नजर में बिहार के लोगों की क्या इज्जत है! इनके राज्य में बिहार के बच्चों को मारा गया है, उनको गाली दी गई है। अब वही लोग बिहार आकर वोट मांग रहे हैं। हम बिहार के युवाओं से अपील करना चाहते हैं कि ऐसे नेताओं का पूरा बॉयकॉट होना चाहिए।

NSIT
Nsmch