LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : बिहार में हज़ारों रूपये के नकली नोट पुलिस ने किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : देश में हुए नोत्बंदी के बाद भी नकली नोट का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने हज़ारों रूपये के नकली नोट बरामद किया है. वहीँ मौके से तस्कर को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बिहार में हज़ारों रूपये के नकली नोट पुलिस ने कि
नकली नोट बरामद - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के रफीगंज शहर के डाक बंगला चौराहे के पास से एक ऑटो में जाली नोट छिपाकर ले जा रहे युवक को रफीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  उसके पास से 100 एवं 200 रुपए का नोट बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक विनोद कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है। सदर एसडीपीओ 2 चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रफीगंज पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की एक युवक कुछ जाली नोट लेकर ई रिक्सा के माध्यम से रफीगंज किसी ग्राहक को देने जा रहा है, जिसको लेकर रफीगंज पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर सघन जाँच अभियान शुरू कर दिया। 

इसी दौरान एक ई रिक्शा आ पहुंची। जब उसकी तलाशी लिया गया तो  ई रिक्शा से 62800 जाली नोट बरामद किया गया, जिसके जुर्म में चालक को गिरफ्तार करते हुए ई रिक्शा को जब्त कर लिया गया है।  उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि 100 रुपय का 240 पीस एवं ₹200 की 194 पीस जाली नोट बरामद हुआ है। 

वही इस मामले में रफीगंज पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। जांच की जा रही है की आखिर यह पैसा कहां से लाया गया और कहां लेकर जाया जा रहा था।  साथ ही कौन कौन लोग इस मामले में संलिप्त है।  औरंगाबाद पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।  बहुत जल्द इस गिरोह का पर्दाफाश किया जायेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट