LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर औरंगाबाद में कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस, पकौड़े तलकर और जूते पॉलिश कर किया विरोध प्रदर्शन

Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर जहां देशभर में शुभकामनाएं दी गईं, वहीं औरंगाबाद (बिहार) में कांग्रेस ने "बेरोजगार दिवस" मना कर पकौड़े तलने और जूते पॉलिश कर विरोध जताया।

Narendra Modi Birthday
औरंगाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : social media

Narendra Modi Birthday: आज जहां पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का 75 वा जन्म दिवस की बधाई दे रहा है वहीं औरंगाबाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने मनाया बेरोजगार दिवस और सड़क किनारे ठेले लगा कर तला पकौड़ा और जूते पर पॉलिश किया।  बता दें कि आज जहाँ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन जन्मदिन का बधाई दे रहे है , और खास कर भाजपा पार्टी जन्म उत्सव भी मना रहा है , वही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार दिवस मनाया,और कांग्रेस पार्टी के यूथ कार्यकर्ता ने सड़क किनारे बैठ कर जूते पर पॉलिश  किया और ठेले लगाकर पकावड़े ताल कर विरोध जताया है ,उनलोगों ने बताया कि  प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था , जिसको लेकर आज शाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा प्रदर्शन किया है, जहां कांग्रेस पार्टी के यूथों ने औरंगाबाद समाहरणालय गेट के समीप स्थित अनुग्रह स्मारक भवन से आक्रोश मार्च निकाला। 

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की तख्ती 

आक्रोश मार्च में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की तख्ती लिए हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रमेश चौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने, वोट चोर गद्दी छोड़ के भी नारे लगाए। रमेश चौक के पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पकौड़ा तलकर और बूट पॉलिश कर सरकार का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में प्रत्येक साल 2 करोड लोगों को रोजगार देने का वादा कर सरकार में आए। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। उल्टे उन्होंने युवाओं को पकौड़ा तलने का सुझाव दिया था। यही नहीं उनके मंत्री तो इसे भी ज्यादा जुमलेबाज निकले। संसद भवन में उनके मंत्री ने पढ़े लिखे बेरोजगारों को बूट पॉलिश करने को कहा।

एनडीए सरकार रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर विफल

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि एनडीए सरकार रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर विफल है। सरकार की विफलता के कारण बेरोजगारी चरम पर है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। बिहार में पढ़े लिखे बेरोजगारों की स्थिति और भी दयनीय है। स्नातक और पीजी की डिग्री लेकर युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहे हैं।

नीतीश कुमार कुर्सी के लालच में भाजपा के साथ चले गए

यूथ कांग्रेस के सह प्रभारी परमजीत पम्मी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के लालच में भाजपा के साथ चले गए। उन्हें भी युवाओं का कोई ध्यान नहीं है। पलायन रोकने में राज्य सरकार भी पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि क्या बिहार में फैक्ट्रियां नहीं लगाई जा सकती? अगर बिहार में फैक्ट्री लगेगी तो रोजगार बढेगा और पलायन रुकेगा।यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीरज सिन्हा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट