LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News - पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन को बना लिया जिंदगी का लक्ष्य, 11 साल से दे रहा निःशुल्क सेवा और गांव गांव जाकर स्वच्छता के प्रति लोगो को करते हैं जागरूक

Bihar News - 11 साल पहले पीएम मोदी के गाांधी मैदान में स्वच्छता पर दिए भाषण से प्रभावित होकर एक व्यक्ति ने स्वच्छता मिशन को अपना लक्ष्य बना लिया। 11 साल से वह कई गांव में सफाई अभियान चला रहे हैं।

Bihar News - पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन को बना लिया जिंदगी क
पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन को बनाया लक्ष्य- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad  - औरंगाबाद के एक ऐसे स्वच्छता योद्धा के बारे में बात करेंगे जो प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता मिशन योजना को सकारात्मक रूप देने को लेकर तकरीबन 11 साल से प्रयत्नशील है। हम बात कर हैं  औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के बलिकरना ग्राम निवासी संजय शर्मा की, जो आज स्वच्छता मिशन को लेकर लोगो के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

आज जब इसकी पड़ताल हेतु मीडिया की टीम उनके गांव बलिकरना पहुचे और जो देखा वह सबको हैरान कर देने वाली थी, क्योंकि जो नजारा वहाँ देखने को मिला वह वाकई काबिले तारीफ थी। संजय शर्मा गांव के लोगों के साथ मिल कर पूरे गांव के नाली तथा सड़क की सफाई में जुटे हुये थे। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत,जो आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उसे योजना की रूप देकर प्रथम जीत के साथ ही लागू कर दिया, लेकिन नरेंद्र भाई मोदी ने सरकार में आने से पूर्व ही इस योजना का आगाज कर चुके थे। 

NSIT
Nsmch

गांधी मैदान में मोदी के भाषण ने किया प्रभावित

क्योंकी जब वह चुनावी दौरा के दौरान पटना आकार ऐतिहासिक गांधी मैदान में अपने सम्बोधन के दौरन   ही स्वच्छता मिशन को लेकर लोगो से आगे आने का अपील किया था,जहाँ मैं भी मौजूद था उसी दिन मैंने भी संकल्प लिया की आज से ही इस मिशन पर मै काम करूंगा और लोगो को भी साफ सफाई के प्रति जागरूकता कर गया, तब से लेकर आज तक मेरा यह प्रयास जारी है, और मैं यह सेवा निशुल्क पूरे जिले में घूम घूम कर देता हूं , और निरंतर यह प्रयास जारी रहे गया।

उन्होंने मोदी की शौचालय योजना को लेकर बड़ा ही तारीफ किया है उन्होंने मोदी जी ने द्वारा चलाई गई शौचालय योजना का प्रशंसा किया है। कहा कि मोदी जी हर घर को शौचालय देकर स्वच्छता मिशन में आ रही बाध्य को समाप्त कर दिया है। और आज उसका नतीजा गांव से लेकर सहर तक दिखने लगा है।

मुख्यमंत्री करें सम्मानित

वही संजय शर्मा के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि संजय शर्मा देश के धरोहर है और जिस तरह से यह निशुल्क सेवा भाव प्रदान करते हैं वह सराहना योग्य है। उन्होंने यह भी कहा है कि संजय शर्मा जिला के भिन्न-भिन्न गांव में जाकर अपने गांव में जाकर लोगों को जागरुक करते हुए और साफ सफाई की ओर अग्रसर करते हैं। स्वयं भी झाडू चला कर वह साफ सफाई करते हैं यह प्रक्रिया करते हुए इन्हें तकरीबन 14 से 15 वर्ष गुजर गए ,लेकिन आज भी वह निरंतर जिला के सभी गाँव मे जाकर अपना सफाई अभियान चलते रहते है।

इनकी कार्य कलाप को देख ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा बिहार सरकार से यह मांग किया है कि इस तरह के अकल्पनीय योद्धा को मुख्यमंत्री महोदय को सम्मानित करना चाहिए, ताकि समाज के लोग में इस मिशन के प्रति  जागरूकता बढ़े।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर  की रिपोर्ट