LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सेल्फी लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, जमकर की तोड़फोड़, पुलिस ने चटकाई लाठियां

Bihar News : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के स्टेज शो में सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी. जिसके बाद लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की. मौके पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी....पढ़िए आगे

Bihar News : अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सेल्फी लेने के लिए
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में तोड़फोड़ - फोटो : social media

AURANGABAD : बीती रात औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में पूर्व एमएलसी राजन सिंह एवं पूर्व प्रमुख ममता सिंह की 25 वें शादी की सालगिरह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भोजपुरी  सितारों ने कार्यक्रम के दौरान जलवा बिखेरा। इस दौरान बीते रात्रि भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह पहुंची और गाना गाने लगी। 

इस बीच भीड़ उतावला हो गई और  नजदीक से देखने एवं सेल्पी लेने के क्रम में मंच के समीप दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में भगदड़ हो गई। इसे देखकर आसपास सुरक्षा में लगे कर्मियों ने भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ अत्यधिक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद पुलिस बल को लाठियां भी चटकानी पड़ी। 

इससे भीड़ और उतावला हो गई और पुलिस प्रशासन से ही उलझ गयी, जिसके बाद  अक्षरा सिंह मंच से उतर कर अपने रूम में चली गई।  कुछ देर बाद पूर्व एमएलसी राजन सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा दर्शकों से आग्रह कर मामला को शांत करवाया, लेकिन तबतक सैकड़ो कुर्सियां को दर्शकों ने तोड़ दिया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट