LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News: फरार दहेज आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तहार, ढोल बजाकर की गई ये सार्वजनिक घोषणा

Bihar News: दहेज प्रताड़ना मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ रफीगंज पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की।

Bihar News: फरार दहेज आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तहार, ढो
फरार दहेज आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तहार- फोटो : n4n

Bihar News: दहेज प्रताड़ना मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ रफीगंज पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के आदेश के आलोक में रफीगंज वार्ड 15, राजा बगीचा निवासी अफरोज खां पिता नूरुद्दीन खां के घर पर ढोल बजाकर इश्तहार चिपकाया गया।

चांद बिगहा निवासी गौसिया सुलताना ने अपने पति अफरोज खां, ननद निसा, नंदोसी मोदसर खां, और सास मोइबा खातून पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, और हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है।

Diarch GO

पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि 25 अप्रैल 2024 को मेरी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से अफरोज खां से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरे पति विदेश चले गए। उनके जाने के बाद सास, ननद और नंदोसी ने दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया।4 अक्टूबर को जब पति विदेश से लौटे और मैं मायके से ससुराल पहुंची, तो मेरे और मेरे पिता के साथ मारपीट की गई। 21 अक्टूबर की रात तो इन लोगों ने मिलकर मेरी गला दबाकर हत्या की कोशिश की और मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।मोहल्ले के लोगों की तत्परता से पीड़िता की जान बच पाई।

घटना के बाद से सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे। इस पर कोर्ट ने इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया था, जिसे आज रफीगंज पुलिस ने सार्वजनिक रूप से लागू किया।

NSIT
Nsmch

रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। यदि आरोपी अब भी कोर्ट में उपस्थित नहीं होते हैं, तो अगली कार्रवाई कुर्की-जप्ती की होगी।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर