LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Rahul Gandhi: राहुल गाँधी की गाड़ी से NSG कमांडो गंभीर रूप से घायल,देव सूर्य मंदिर दर्शन के बाद बड़ा हादसा, सुरक्षा पर सवाल

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की गाड़ी की चपेट में आकर एक एनएसजी कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गया।

 राहुल गाँधी
राहुल गाँधी की गाड़ी से NSG कमांडो गंभीर रूप से घायल- फोटो : reporter

Rahul Gandhi:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निकले हुए हैं. इस यात्रा का आज, सोमवार को दूसरा दिन है. यात्रा को औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर से शुरू होकर अम्बा, कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज पहुंचना था । इसी बीच लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष  राहुल गांधी औरंगाबाद जिले के देव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के उपरांत जब उनका काफिला मंदिर से बाहर निकल रहा था, तभी अचानक हुई अफरातफरी में उनकी गाड़ी की चपेट में आकर एक एनएसजी कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफिला मंदिर परिसर से बाहर निकल ही रहा था कि तेज़ी में हुई हलचल के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी से टक्कर लगने से कमांडो सड़क पर जा गिरा। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सुरक्षा घेरे में मौजूद लोग भी कुछ क्षण के लिए स्तब्ध रह गए।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा टीम ने घायल कमांडो को उठाकर नज़दीकी औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए लगातार निगरानी रखने की बात कही है।

घटना के चलते देव सूर्य मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में भी बेचैनी फैल गई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।

NSIT
Nsmch

राहुल गांधी Z+ श्रेणी की सुरक्षा में रहते हैं, और उनके साथ हमेशा प्रशिक्षित एनएसजी कमांडो तैनात रहते हैं। ऐसे में अगर उनके ही काफिले में सुरक्षाकर्मी घायल हो जाएं, तो सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े होना लाज़िमी है। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर