LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: अब बिहार की सब्जी और फल जाएंगे विदेशों तक, गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का होगा निर्माण

Bihar News: सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर फल और सब्जियों का निर्यात विदेशों में किया जाना है। इस दिशा में दुबई, सिंगापुर और नेपाल से सैकड़ों मीट्रिक टन का ऑर्डर भी मिल चुका है।

 Bihar s vegetables and fruits will go to foreign countries
बिहार की सब्जी और फल जाएंगे विदेशों तक- फोटो : social Media

Bihar News: सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने औरंगाबाद के सम्राट अशोक सभागार में आयोजित एक बैठक में किसानों को बिहार सरकार द्वारा दी गई बड़ी सौगातों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग किसानों की समस्याओं को देखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

मंत्री ने जानकारी दी कि अब खरीफ और रबी फसलों के साथ-साथ सब्जियों की भी अधिप्राप्ति की जाएगी, जिसके लिए हर प्रखंड में उनके रख-रखाव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि बड़े पैमाने पर फल और सब्जियों का निर्यात विदेशों में किया जाना है। इस दिशा में दुबई, सिंगापुर और नेपाल से सैकड़ों मीट्रिक टन का ऑर्डर भी मिल चुका है।

Diarch GO

प्रेम कुमार ने किसानों से खासकर सब्जी और फल की खेती पर विशेष रूप से जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि इनके रख-रखाव के लिए बिहार सरकार ने गोदामों और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण शुरू कर दिया है।

मंत्री ने गर्व के साथ बताया कि पहले खेप के रूप में 1500 किलो सब्जी और फल दुबई भेजे भी जा चुके हैं, और अन्य कई देशों से भी सैकड़ों मीट्रिक टन के ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने कहा, "अब बिहार की सब्जियों से विदेशों के रसोई घर गुलजार होंगे, जो बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है।"

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर