LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Naxalite Lalan Yadav: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे स्पेशल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता! कुख्यात नक्सली ललन यादव औरंगाबाद से गिरफ्तार

Naxalite Lalan Yadav: बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह 2013 के सामूहिक हत्या और आइईडी विस्फोट कांड का मुख्य आरोपी था।

Naxalite Lalan Yadav
बिहार में बड़ी नक्सल गिरफ्तारी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Naxalite Lalan Yadav: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने राज्य के कुख्यात नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई औरंगाबाद जिले के गोष्ठ थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस खूंखार नक्सली को दबोच लिया।

2013 के सामूहिक हत्या और विस्फोट कांड में था मुख्य आरोपी

गिरफ्तार ललन यादव, पिता स्व. गणेशी यादव, जुझारपुर गांव, गोह थाना, औरंगाबाद का निवासी है। उस पर 2013 में हुए खुदवां थाना कांड संख्या 47/13 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, आर्म्स एक्ट, पीडीपीपी एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, सीएलए एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज है।

Diarch GO

18 अक्टूबर 2013 को औरंगाबाद के पिसाई गांव में आठ ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वीभत्स घटना में आइईडी विस्फोट का उपयोग किया गया था, जिसमें सुशील पांडेय सहित कई निर्दोष लोग मारे गए थे। बताया गया कि यह हमला पुलिस के मुखबिर होने के संदेह के कारण किया गया था।

लंबे समय से फरार था ललन यादव

ललन यादव पर गया, औरंगाबाद और नवादा जिलों के कई थानों में कुल 13 नक्सली कांड दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था और बिहार पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। बिहार एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देश पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दबाव बनाया जा रहा है और फरार अपराधियों की तलाश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।ललन यादव की गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे नक्सल नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है।

NSIT
Nsmch