LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Pragati Yatra:11 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे औरंगाबाद पहुंचेंगे नीतीश कुमार, बेढ़नी गांव को सजाने में जुटे अधिकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के लिए औरंगाबाद में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। देव प्रखंड के बेढ़नी गांव में 11 फरवरी को उनका आगमन होगा.....

Pragati Yatra:
प्रगति यात्रा के लिए औरंगाबाद में तैयारियाँ अंतिम चरण में - फोटो : Reporter

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रस्तावित प्रगति यात्रा के अंतर्गत 11 फरवरी को औरंगाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में बुधवार को मगध प्रमंडल के आयुक्त और आईजी ने कार्यक्रम स्थल, संबंधित मार्गों और हेलीपैड के निर्माण का निरीक्षण किया। 

वहीं  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के लिए औरंगाबाद में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। देव प्रखंड के बेढ़नी गांव में 11 फरवरी को उनका आगमन होगा, जहां वे बेढ़नी पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात, वे अंबेडकर चौक पर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस आयोजन की तैयारियों में प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारी दिन-रात कार्यरत हैं। बेढ़नी गांव को एक दुल्हन की भांति सजाया जा रहा है। गांव तक पहुँचने वाली सड़क को सुधारने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को समय पर पूरा करने में लगे हुए हैं।

Diarch GO

सड़क निर्माण के साथ-साथ बेढ़नी गांव की सभी गलियों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। रास्ते में स्थित सभी विद्यालयों की पेंटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। अंबेडकर चौक को भी सजाने का कार्य चल रहा है। इतने सारे विकास कार्यों को देखकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर