LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने दहेज़ में बुलेट नहीं देने पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar News : औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गयी. इस घटना के बाद नवविवाहिता के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाया है...पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता क
नवविवाहिता की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD :औरंगाबाद में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है, जिसको लेकर मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज नही देने के कारण नवविवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। घटना उपहारा थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव का बताया जा रहा है। मृतिका की पहचान पिंटू चौधरी के 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उपहारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के कावर गांव निवासी मोही चौधरी की पुत्री बताई जा रही है। परिजनों ने बताया की 2023 में ज्योति की शादी औरंगाबाद जिला के उपहारा थाना क्षेत्र के शंकरडीह गाँव निवासी पिंटू कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनो के बाद लड़के वाले बुलेट बाइक की मांग करने लगे, जिसे देने कि बात भी मायके वालों ने कहा था। लेकिन इसी बीच ससुराल वालों के द्वारा नव विवाहित की गला दबाकर हत्या कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि उपहारा थाना के शंकरडीह गाँव से एक नव विवाहित की संदिग्ध अवस्था मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट बताया जा सकता है। फिलहाल FSL टीम के द्वारा साक्ष्य  संकलन करने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक थाना में किसी भी परिजन के द्वारा आवेदन प्राप्त नही हुआ है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट