LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : औरंगाबाद में 31 जनवरी को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन, पूर्व सांसद सुशील सिंह बोले- बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

Bihar Politics : औरंगाबाद में 31 जनवरी को एनडीए कार्यकर्ता स

AURANGABAD : भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने 31 जनवरी  को समय 11:00 बजे औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी एनडीए कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया है। पूर्व सांसद ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल होंगे। आप सभी लोगों से आग्रह है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी से भारी संख्या में शामिल हो और सम्मेलन को सफल बनाए।

कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार से आम लोगों की अपेक्षा भी है बिहार के विकास को लेकर केन्द्र सरकार तत्पर है। बिहार राज्य को लगातार केन्द्र सरकार के तरफ से सहायता मिल रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। आप सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की बदौलत जनविश्वास सदा एनडीए के साथ ही रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से एनडीए के सरकार बनेगा।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बिहार के विकास को लेकर चिंतित है और जो भी सहायता बिहार की ओर में माँगी जा रही है। केन्द्र सरकार उसे पूरा कर रही है। इसी का देन है कि बिहार विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चन्द्रवंशी ने बताया कि एनडीए के सभी नेता,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंच मोर्चा,प्रकोष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता लोग लगातार सैंकड़ो गाँव का दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण और आग्रह किया है। इस कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट