LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : नवीनगर विधायक चेतन आनंद और पत्नी डॉ. आयुषी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क हादसे के घायल की बचाई जान

Bihar News : नवीनगर विधायक चेतन आनंद का दरिया दिली देख लोग उनके कायल हो गए. सड़क हादसे में घायल दंपति को डॉक्टर आयुषी ने सड़क पर ही इलाज किया।

Bihar News : नवीनगर विधायक चेतन आनंद और पत्नी डॉ. आयुषी ने प
विधायक की इंसानियत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में सड़क दुर्घटना के शिकार एक घायल यात्री की त्वरित मदद कर नवीनगर के विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह तोमर सुर्खियों में हैं। औरंगाबाद से नवीनगर जाने के क्रम में सड़क किनारे दर्द से तड़प रहे घायल को देख विधायक ने न सिर्फ अपनी गाड़ी रुकवाई, बल्कि अपनी चिकित्सक पत्नी के साथ मिलकर मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इस मानवीय पहल की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह तोमर के साथ नवीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार होकर लहुलूहान अवस्था में पड़ा मिला। दृश्य देखते ही विधायक ने बिना एक पल गंवाए अपना वाहन रुकवाया और तुरंत घायल व्यक्ति के पास पहुँचे। विधायक की पत्नी, जो पेशे से चिकित्सक हैं, डॉ. आयुषी सिंह तोमर ने घायल की स्थिति का तुरंत आकलन किया और मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की। 

Diarch GO

वहीं विधायक चेतन आनंद ने स्वयं घायल यात्री को पानी पिलाया, उसका ढांढस बंधाया और स्थानीय लोगों व अपने समर्थकों की मदद से उसे आगे के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने का प्रबंध किया। विधायक दंपति के इस तत्पर और संवेदनशील रवैये को देख मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने उनकी जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान चुनाव के समय बड़े-बड़े वादों से नहीं, बल्कि ऐसे ही संकट के क्षणों में जनता के साथ मजबूती से खड़े होने से होती है।

सोशल मीडिया पर विधायक चेतन आनंद और डॉ. आयुषी सिंह तोमर के इस कदम की सराहना करते हुए लोग इसे जनसेवा और इंसानियत की एक अनुकरणीय मिसाल बता रहे हैं।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट