LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग: 18 फरवरी को सजनी थी बारात, चोर समझकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला!

औरंगाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई है। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि आगामी 18 फरवरी को सुमन की शादी होने वाली थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग: 18 फरवरी को सजनी थी बारात, चोर समझ
औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग: 18 फरवरी को सजनी थी बारात, चोर समझकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला!- फोटो : News 4 Nation

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बरवाडीह पेट्रोल पंप के पास स्थित एक राइस मिल के समीप पुलिस ने 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान तेंदुआ गांव निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। सबसे दुखद पहलू यह है कि आगामी 18 फरवरी को सुमन की शादी होने वाली थी, लेकिन इस घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया है।

चोरी के शक में हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुमन अपने कुछ साथियों के साथ धान मिल के पास गया था। आरोप है कि जब वह मिल के अंदर था, तब 'चोर-चोर' का शोर मचाकर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

अस्पताल में हंगामा और न्याय की मांग

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शहर के रमेश चौक को जाम करने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने स्पष्ट रूप से इसे मॉब लिंचिंग जैसा मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और पुलिसिया कार्रवाई

बारुण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। नगर थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से घटना की तह तक जाने के लिए कड़ी पूछताछ कर रही है।