LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : बदमाशों ने कार्यालय से बुलाकर आवास सहायक पर किया जानलेवा हमला, दहशत फ़ैलाने के लिए की फायरिंग

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने आवास सहायक को कार्यालय से बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में आवास सहायक बाल बाल बच गया है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बदमाशों ने कार्यालय से बुलाकर आवास सहायक
आवास सहायक पर जानलेवा हमला - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद सदर प्रखंड कार्यालय कैंपस में अपराधियों ने एक आवास सहायक पर दिनदहाड़े कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तो मनेरगा ऑफिस में काम कर रहे आवास सहायक को कार्यालय से बाहर बुलाया। कार्यालय से बाहर आते ही अपराधियों ने उसके हाथ से सरकारी कागजात छीन कर फाड़ दिए। इसके बाद उनपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आवास सहायक शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर मनरेगा कार्यालय के अन्य कर्मी कार्यालय से बाहर आए, वैसे ही अपराधियों ने उन पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस बीच एक अपराधी फायरिंग करता हुआ बाइक से फरार हो गया। वही दूसरा अपराधी भी वहां से फरार हो गया। हालांकि सारी घटना  सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना को कई कर्मियों ने भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मोबाइल में कैद वीडियो में एक ही अपराधी हाथ में चाकू लिए भागता और बाइक से फरार होता दिख रहा है। हालांकि वारदात में आवास सहायक बाल-बाल बच गया। अपराधियों के फरार होते ही प्रखंड के कर्मियों ने घटना की जानकारी औरंगाबाद नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित मनीष कुमार पोखराहा व पड़रावां पंचायत के आवास सहायक हैं। घटना के संबंध में  मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पड़रावां पंचायत के आवास सहायक का भी प्रभार हमे मिला हुआ है। आज वह सरकारी काम से कार्यालय आकर मनरेगा कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे।  इसी दौरान पड़रावां पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी राजू कुमार और चित्रगोपी निवासी विकास कुमार सिंह वहां पहुंचे और फोन पर कॉल कर हमे कार्यालय से बाहर बुलाया। कार्यालय से बाहर आते ही दोनों ने मेरे हाथ से सरकारी कागजात छीन कर फाड़ डाले। साथ ही मुझ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर कार्यालय के कर्मी दौड़कर मुझे बचाने आ रहे लोगो पर दोनों आरोपियों ने  हमला बोल दिया और भीड़ बढ़ते देख  दोनों फायरिंग करते हुए फरार हो गये। 

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित आवास सहायक का बयान दर्ज किया है। घटना के संबंध में में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवास सहायक के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट