LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Teacher News: मास्टर साहेब रो रोकर मांग रहे माफी, कल तक दे रहे थे खुलेआम देवी देवताओं को गाली, महाकाल पर भी की अभद्र टिप्पणी

Bihar Teacher News: मास्टर साहेब रो रोकर मांग रहे माफी, कल त

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में हिन्दू धर्म के देवी देवताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मास्टर साहब पर जब जिला प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कसा तो मास्टर साहब गिड़गिड़ाने लगे। कहने लगे की मेरी भावना किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।  

आपको बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है। जहाँ के एक मास्टर साहब जो सरैया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बखरा मुसहर स्कूल में कार्यरत हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा था कि मास्टर साहब एक चाय दुकान पर कुछ लोगों के बीच हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे। जिसका किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 

वही मास्टर साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीओ बेस्ट श्रेया श्री ने जांच कर कार्रवाई की बात कही थी तो दूसरी तरफ आरोपी मास्टर साहब के ऊपर पुलिस ने सरैया थाना में पूरे मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी हेड मास्टर साहब कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

जिसके बाद अब आरोपी हेड मास्टर साहब एक बार फिर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए तमाम लोगों से हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे साजिश के तहद फंसाया गया है। मेरी मंशा यह नहीं थी कि मैं किसी धर्म को ठेस पहुंचाऊ। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंचा है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूँ। 

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट