LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

Bihar News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Bihar News : औरंगाबाद में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आवास सहित कुल चार बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत 4 घरों म
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर चोरी - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आवास सहित कुल चार बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने इन घरों से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटना से सीधे औरंगाबाद स्थित अपने आवास पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार की कानून-व्यवस्था और मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार के दावों के लिए सीधी चुनौती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने अपराधियों को बिहार छोड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन आज जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में आम लोग न तो सड़कों पर सुरक्षित हैं और न ही अपने घरों के भीतर। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी खुलेआम चोरी, डकैती और हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

Diarch GO

राजेश राम ने बताया कि उनके आवास पर चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उनके घर में चोरी हो चुकी है। पिछली बार हुई चोरी के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम साक्ष्य सौंपे गए थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उन्होंने अपनी सुरक्षा में की गई कटौती पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पहले वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसे फरवरी माह में वापस ले लिया गया और अब वे केवल एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे हैं।

कांग्रेस नेता ने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच करने के बजाय पीड़ितों से ही सवाल कर रही थी कि इतना जेवर घर में क्यों रखा गया था। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि क्या लोग अपने घर का सामान और जेवरात थाने में रखने जाएं? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार और सामान बरामद नहीं किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास सहित चार घरों में चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आसपास के लोग वास्तु विहार पहुंचने लगे। घटना के बाद से कॉलोनी के निवासियों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच कर फिंगरप्रिंट और आसपास के सुराग जुटाए हैं और मामले की अग्रतर तफ्तीश में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट