LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

औरंगाबाद में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, बिहार के विकास में आधी आबादी की भागीदारी बन रही मिसाल

महिला संवाद कार्यक्रम
महिला संवाद कार्यक्रम- फोटो : news4nation

Bihar News: औरंगाबाद जिले में महिला संवाद कार्यक्रम सभी ग्यारह प्रखंडों के चयनित  कुल-30  ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया |  महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार का महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने की अनूठी पहल है । जहाँ महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की जा रही है । महिलायें इन योजनाओं से हुए सीधे लाभ की बात करती हैं और योजनाओं को और बेहतर बनाने की बात भी संजीदगी के साथ करती है | 

 इस कार्यक्रम के माध्यम से  ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ अब अपने सपनों और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर रही हैं । राज्य सरकार की पहल, महिला संवाद कार्यक्रम, उनके लिए उम्मीदों का एक ऐसा मंच साबित हो रहा है, जहाँ वे न केवल अपनी समस्याओं को उजागर कर रही हैं, बल्कि विकास की नई संभावनाओं की ओर भी इशारा कर रही हैं । इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएँ अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुँचा रही हैं, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में हुए बदलाव को साझा कर दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं । राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं —चिंता देवी ,आरती देवी,रूपा  देवी, अदि ने अपने अनुभव साझा किए और  बताया कि कैसे इन योजनाओं का लाभ लेकर  उन्होंने अपने परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है और गाँव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।

महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बिहार राज्य के विकास में आधी आबादी ने अपनी भागीदारी देनी प्रारंभ कर दी है. इसकी बानगी राज्य सरकार द्वारा जीविका के माध्यम से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रही है . पिछले बीस  सालों में राज्य में हुए विकास को उत्तरोत्तर गति प्रदान करने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो रही हैं. जहाँ गाँव की महिलाएं गाँव के विकास के लिए अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं . ग्राम संगठन स्तर पर राज्य के सभी जिलों में महिला संवाद आयोजित किये जा रहे हैं | साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजना की सफलता पर आधारित फिल्मे भी महिला संवाद रथ में प्रदर्शित की जा रही है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए राज्य में संचालित योजनाओं से संबंधित लीफलेट महिलाओं के बीच वितरित किया जा रहा है ताकि अब तक अगर कोई भी महिला योजनाओं का लाभ नहीं ले पाई है तो उससे जुड़कर अपने जीवन में बदलाव लाये .

नागबाबा ग्राम संगठन,कर्मा,देव के महिला संवाद मे श्रीकांत शास्त्री जिला पदाधिकारी,औरंगाबाद, अंकेक्षा यादव,प्रखंड विकास पदाधिकारी,देव,  पवन कुमार ,जिला परियोजना प्रबंधक,जीविका,  पंचम दांगी, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त , अविनाश कुमार , प्रबंधक सामुदायिक वित्त ,  संतोष कुमार  प्रखंड परियोजना प्रबंधक,जीविका एवं  सभी माहिलाओ ने भाग लिया।  जिला पदाधिकारी द्वारा महिला संवाद के बारे बताया गया की बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभिन्न तरह की योजना चलाई जा रही  है । जिला पदाधिकारी,औरंगाबाद  द्वारा  स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,मुख्यमंत्री महिला उधमी योजना एवं छात्रवृत्ति योजना  के बारे मे विस्तार से बताया एवं इसका लाभ लेने के लिए सभी को  प्रेरित किया गया. 

NSIT
Nsmch

पुष्कर की रिपोर्ट