LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : नोखा में कई गांवों का जदयू प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने किया दौरा, लोगों से की एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की अपील

Bihar Politics : नोखा में आगामी 30 अगस्त को एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए जदयू प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कई गांवों का दौरा किया ओर लोगों से आने की अपील की.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : नोखा में कई गांवों का जदयू प्रदेश महासचिव ओ
कार्यकर्ताओं को निमंत्रण - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : जदयू के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने आगामी 30 अगस्त को नोखा बाजार समिति के खेल मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोखा प्रखण्ड के  हथिनी, तिलई, बराव, मेयारी, सोतवा, बाजार, राजपुर, मौना, नसरीगंज सहित कई गांव में संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की. 

महासचिव ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार सरकार और केंद्र  सरकार के कई मंत्री  के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण देकर मिसाल कायम की है. 

कहा की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले हर परिवार को नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. नीतीश सरकार चुनाव से पहले हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी. सितंबर 2025 में यह राशि खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू कर दी है.

इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए कुल 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पहली किस्त के रूप में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 से प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है. जिसका लाभ  लोगों को मिल रहा है. बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है जिससे बुजुर्गों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को सीधा लाभ  मिल रहा है. कहा कि गांव गांव में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधा पहुंचाई  गयी है. मौके पर मंटु सिंह, वीपीन सिंह, रणधीर सिंह,जोगिन्दर चौधरी, नीरज सिंह, आनंद कुमार सिंह, गोविंद सिंह, राम दयाल कुशवाहा सही एनडीए के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

NSIT
Nsmch