LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News : औरंगाबाद में किशोरी की मौत के बाद परिजनों से मिले जमुई सांसद अरुण भारती, हरसंभव मदद करने का दिया आश्वासन

Bihar News : औरंगाबाद में किशोरी की मौत के बाद लोजपा(रा) के सांसद अरुण भारती ने परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. वहीँ पार्टी के आरोपी नेता पर कार्रवाई की बात कहीं...पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में किशोरी की मौत के बाद परिजनों से मि
पीड़ित परिजनों से मिले सांसद - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले में होली के दिन किशोरी कोमल का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया था। इसी सिलसिले में पीड़ित परिवार से मिलने आज लोजपा रामविलास पार्टी के जमुई सांसद अरुण भारती औरंगाबाद पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए हर सम्भव मदद पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने आरोपी लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी के हर पद से मुक्त करने का आग्रह अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करने की बात कही है। 

साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सम्भव न्याय दिलाने की बात कहा। जब पत्रकारों के द्वारा यह कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में जंगल राज होने की बात कहा है। इस बिंदु पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस समय औरंगाबाद के बेल तथा  सैडयल गाँव मे दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और तेजस्वी यादव औरंगाबाद में रात्री विश्राम कर रहे थे। लेकिन पीड़ित परिवार से मुलाकात करने तक नही गये थे। क्योंकि आरोपी उनके ही जाति का था इस लिए वहाँ जाना उन्होंने उचित नही समझा। 

Diarch GO

उन्होंने यह भी कहा है कि आरोपी कोई भी हो वह आरोपी होता है। उसका जात नहीं होता है। उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन नेता प्रतिपक्ष कोई भी मामले को जातीय राजनीतिक का रंग देने का काम करते है जो कहीं से उचित नही है। कहा की मौत पर किसी भी तरह की राजनीतिक नही होनी चाहिये। बल्कि राजनैतिक से ऊपर उठ कर न्याय दिलाने की बात करना चाहिये।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट