LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : गहने साफ़ करने के नाम पर शातिर ठगों ने सोने की चेन पर किया हाथ साफ़, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Bihar News : गहने साफ़ करने के नाम पर शातिर ठगों ने सोने की च

AURANGABAD : जिले में इन दिनों ठगी गिरोह का आतंक चरमसीमा पर है। जिसका शिकार गाँव घर की महिलाये लगातार हो रही है। आज इसी दौरान  रफीगंज के अब्दुलपुर में ठगी गिरोह ने एक बृद्ध महिला को शिकार बना लिया। जिसे जेवर साफ करने के नाम पर सोने की चेन का ठगी कर फरार हो गया। महिला की पहचान उक्त गाँव निवासी रामरती देवी के रूप में किया गया है।

महिला ने ठगी की जानकारी देते हुए बताई की आज दोपहर में एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और मोहल्ले में बर्तन एवं जेवर साफ करने के लिए एक पाउडर फ्री में बांटने लगे। उक्त तीनों ने कई लोगों को गंदे जेवर को साफ करके भी दिखाया। इसी बीच मेरे घर में दो युवक घुस गए। इसके बाद उनके कहने पर पैर की बिछिया साफ करने के लिए दिया। उक्त दोनों ने बिछिया साफ कर दिया।

Diarch GO

महिला ने कहा की एक युवक मेरे गर्दन से सोने का चैन निकाल कर कहा कि लाइए इसको भी साफ कर देते हैं। जब साफ करने लगा। इसी दौरान दोनों ठगो ने कहा कि मैं आपके सोने की चैन को एक छोटे से प्लास्टिक में पैक कर दिया हूं। कुछ देर बाद इसे खोल कर देख लीजिएगा और  इतना कह कर वह दोनों घर से निकल गए। जब मैं प्लास्टिक खोली तो उसमें छोटे-छोटे कंकर मिला और चेन गायब था। 

इस मामले को लेकर पीड़िता ने रफीगंज थाना में एक शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसको लेकर रफीगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई  है। वही रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने घटना की टेलीफोनीक जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है की शातिर चोर इन दिनों ठगी करने का नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसलिए हर लोगो को सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के लोग जहाँ भी दिखे, तो तत्काल अपनी नजदीकी थाना को इसकी सूचना दें। ताकि समय रहते ही उन्हें धर दबोचा जा सके। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट