LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : बिहार में शिक्षिका के दबंग पति ने हेडमास्टर को दी गोली मारने की धमकी, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल, प्रशासन से की करवाई की मांग

Bihar News : बिहार में शिक्षिका के दबंग पति ने हेडमास्टर को गोली मारने की धमकी दी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और कार्रवाई की मांग की.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में शिक्षिका के दबंग पति ने हेडमास्टर को
हेडमास्टर को मारने की धमकी - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिला के कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल सुही में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी सूही ग्राम के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानाध्यापक को गोली मारने की धमकी देने वाला अपराधी अनूप कुमार को  गिरफ्तार करने की  मांग किया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अनूप की पत्नी सावित्री देवी सूही स्कूल में शिक्षिका है। अनूप काफी पूंजीपति हैं इसलिए उनकी पत्नी रोज स्कॉर्पियो गाड़ी से सरकारी स्कूल में आती हैं और अपना कोरम पूर्ति करते हुए चली जाती हैं। उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों से कोई मतलब नहीं होती है, इसका विरोध करने पर उनके पति अनूप कुमार उक्त स्कूल के शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक को धमकाते रहते हैं। जिससे पूरे स्कूल की शैक्षणिक गतिविधि चरमराई हुई है।

एक दिन पहले ग्रामीणों ने किया था तालाबंदी

दरअसल शिक्षिका सावित्री देवी का विवाद रूटीन को लेकर स्कूल के ही एक शिक्षक प्रकाश पाल से हो गई थी। जिसमें शिक्षिका के पति अनूप कुमार द्वारा स्कूल परिसर में घुसकर प्रकाश के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। जिससे शिक्षक प्रकाश रोते हुए कैंपस से बाहर निकल गए थे। यह मार्मिक छन देख ग्रामीण उग्र हुए और दूसरे दिन स्कूल में तालाबंदी कर दी। इस संबंध में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार से बात की गई तब उन्होंने बताया कि हम लोगों को बाहरी का आदमी समझकर डराया जाता है। विदित हो कि प्रकाश पाल भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि अनूप अपने निजी स्कूल के कर्मी रामजीत सिंह के साथ आए और उनके चेंबर में घुसकर सभी सरकारी शिक्षकों को डाट कर बाहर निकाल दिया, फिर प्रकाश पाल के साथ बहुत गंदा व्यवहार किया और गोली मारने तथा हाथ  पैर तोड़ देने की धमकी देने लगा। जिसके भय से शिक्षक प्रकाश पाल रोने लगे।

प्रधानाध्यापक को भी मिली फोन पर धमकी

आज  सुबह भी इस मामले में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को फोन पर धमकी दी गई है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार कुछ खुलकर बोलने से भी डर रहे हैं  और आज वह स्कूल भी नहीं आए है। उन्होंने कहा कि वह पूंजीवादि हैं, हम नौकरी कर कमाने खाने वाले आदमी हैं। विभाग में भी बड़ी पहुंच की बात कर मुझे कुछ करवा सकते हैं।जिसको लेकर  ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि कि किसी शिक्षक के साथ कुछ भी अनहोनी होती है, तो उसके पूरे जिम्मेवार अनूप कुमार होंगे।

अधिकारीयो पर लीपापोती का आरोप

ग्रामीणों का कहना था कि कई बार पहले भी अनूप कुमार के  द्वारा उक्त स्कूल पर धौस जमाने का प्रयास किया गया है। अब इससे सहज समझा जा सकता है कि विद्यालय अवधि में बगैर अनुमति अनूप कुमार को  घुसकर हंगामा करना कितना गलत है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन व विभाग अनूप कुमार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। इस पर भी ग्रामीणों ने बड़ी सवाल खड़ी की है। जबकि इस मामले में विभाग द्वारा मामले को शांत करने को लेकर लीपा पोती करते हुए फिलहाल सावित्री को उक्त स्कूल से हटाकर दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की चर्चा सामने आ रही है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट