LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में ससुराल जा रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद में ससुराल जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में ससुराल जा रहे युवक की बदमाशों ने च
युवक का शव बरामद - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के कुटी केवला गांव के बधार में सड़क किनारे एक गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला है. शव के ऊपर चाकू तथा धारदार हथियार का कई निशान भी पाया गया है. वही एक पल्सर बाइक भी गिरा हुआ बरामद किया गया है. मृतक की पहचान अरवल जिला के मेहंदिया थाना क्षेत्र के उपध्या विगहा गाँव निवासी कामदेव चंद्रवंशी के 26 वर्षीय पुत्र रामबाबू चन्द्रबंशी के रूप में किया गया है. 

बताया जा रहा है की मृतक का ससुराल हसपुरा थाना क्षेत्र के किसुनपुर ग्राम निवासी सुरेंद्र चन्द्रवंशी के घर था. मृतक बीती रात अपने घर उपाध्य विगहा गांव से लगभग दस बजे रात में ससुराल के लिए निकला था. ससुराल से महज 500 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में उसका शव तथा बाइक बरामद किया गया है, जिसको लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है. 

घटना की खबर सुनने के बाद मृतक की पत्नी पींकु कुमारी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वही घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गाँव से भी भारी संख्या में परिजन पहुँच गए है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं एस आई पवन कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है और घटना की तहकीकात में जुट गई है. 

हालाँकि हसपुरा पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नही है. लेकिन उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट पता चल पाएगा. लेकिन प्रथम दृष्टया यह हत्या ही प्रतीत होता है, ऐसे में यह जांच का विषय हैं. 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट