LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : औरंगाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : औरंगाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर जख्मी कर दिया. गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : औरंगाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को
युवक को मारी गोली - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद में आज हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हालांकि गोली युवक के बांह में लगी है। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के महीप बिगहा गांव की है। घायल युवक की पहचान महीप विगहा गाँव निवासी 20 वर्षीय  दीपक कुमार  के रूप में किया गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक घर से सब्जी खरीदने के लिए नबीनगर बाजार गया हुआ था और वह सब्जी खरीदने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान महीप बिगहा मोड़ के समीप युवक किराना दुकान से धनिया पाउडर खरीदने के लिए बाईक रोका। वह दुकान से समान खरीदने लगा। 

इसी बीच अपराधियो ने दुकान पर ही जाकर युवक को गोली मार दिया। हालाँकि  गोली युवक के बांह में लगी है। गोली लगने के बाद युवक भागने लगा। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गया है। लेकिन पास में ही लगी सीसीटीवी कैमरा में घटना की सारे वारदात कैद हो गई है।  घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए नबीनगर हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Diarch GO

वही घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार,नवीनगर सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। वही घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने बताया की नवीनगर थाना क्षेत्र के महीप विगहा मोड़ के पास तीन की संख्या आपराधियो ने दुकान से सामान खरीद रहे एक युवक को गोली मार दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज लिया गया है। गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और फर्द बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट