LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : औरंगाबाद में दबंगों ने गला काटकर की किशोर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

Bihar Crime News : औरंगाबाद में दबंगों ने गला काटकर किशोर की हत्या कर दी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : औरंगाबाद में दबंगों ने गला काटकर की किशोर
किशोर की हत्या - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बीती रात बारुण थाना क्षेत्र के जमालपुर गाँव में कुछ दबंगों ने मिलकर एक सोलह वर्षीय किशोर की गला काट कर हत्या कर दिया। मृत किशोर की पहचान उक्त ग्राम निवासी मनोज पासवान के 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में किया गया है। घटना की सूचने मिलते ही बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे लेते हुये अंतिम परीक्षण हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है। जहाँ अंतिम परीक्षण के उपरांत शव परिजन को सौप दिया गया है। वहीँ बारुण थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

वही आज अहले सुबह मृतक के परिजनों ने बारुण दाउदनगर पथ को किशोर का शव रखकर पूरी तरह से जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि सड़क जाम की सूचना मिलते ही बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझाकर जाम को हटवा दिया है। 

Diarch GO

मौके पर मौजूद परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात तकरीबन 9:30 बजे किशोर अपने घर से बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती घसीटते हुये किशोर को अभियुक्त अपने घर की ओर ले जाकर पहले तो किशोर की जमकर पिटाई की गई। जब लोगों का उससे भी मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से उसकी गला काट कर हत्या कर दी गयी।  

इस घटना की जानकारी आवेदन के माध्यम से परिजनों ने थाना को दिया है। आवेदन मिलते ही बारुण पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दिया है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट