LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने 20 लाख के गहनों और सामान पर किया हाथ साफ़, विरोध करने पर महिला की धारदार हथियार से की हत्या

Bihar Crime : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने 20 लाख के गहनों

AURANGABAD : जिले के गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रयाग बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चुराने के साथ ही विरोध करने पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान अंजनी देवी के रूप में हुई है, जो रामाधार यादव की पत्नी थीं।

देर रात की वारदात

मृतका के पति रामाधार यादव ने बताया कि उनके बच्चे बाहर रहते हैं और वे घर में अकेले थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने रामाधार के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वह बाहर न आ सकें। इसी दौरान उनकी पत्नी अंजनी देवी की नींद खुल गई। चोरों को देखकर उन्होंने शोर मचाया और एक चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद, चोरों ने उन पर रॉड, पत्थर और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

सुबह पड़ोसियों ने रामाधार यादव को उनके कमरे से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इस घटना का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों में रखे 20 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर खाली बक्से और कुछ कपड़े भी मिले हैं। 

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही दाउदनगर सीडीपीओ अशोक कुमार दास और गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जाँच में जुट गए। सीडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करेगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट