LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : औरंगाबाद में ऋण वसूली करने गई पुलिस और बैंक टीम पर कर्जदारों ने किया जानलेवा हमला, ASI और रिकवरी एजेंट हुए जख्मी

Bihar News : औरंगाबाद में ऋण वसूली करने जाना एजेंट और बैंक टीम को महंगा पड़ गया. कर्जदारों ने टीम पर हमला कर दिया. जिसके कई लोग जख्मी हो गए......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में ऋण वसूली करने गई पुलिस और बैंक टीम
टीम पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : औरंगाबाद के अंबा में ऋण वसूली करने गए रिकवरी एजेंट और पुलिस की टीम पर ऋणी और उनके दो बेटों ने मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना अंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला रोड की है। मामले को लेकर   इंडियन बैंक शाखा सिंहपुर के वरीय प्रबंधक ऋषिकेश कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। 

उन्होंने बताया कि अंबा के मुड़िला रोड निवासी संजय सिंह ने व्यवसाय करने के लिए पूर्व में इंडियन बैंक से नौ लाख रुपए लिया था। उनके द्वारा समय पर ऋण चुकाया नहीं गया। जिसके कारण 27 सितंबर 2021 में ही उसका खाता एनपीए हो गया। ऋण नहीं चुकाने के कारण कुल राशि बढ़कर 1597412 रुपए हो गया। ऋणधारक को कई बार इसके लिए नोटिस भी भेजा गया। लेकिन उनके द्वारा ऋण की राशि चुकता नहीं की गई। ऋण नहीं चुकाने पर ऋण धारक संजय कुमार सिंह के विरुद्ध बैंक के माध्यम से पीडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराई गई थी। जिसके आलोक में जिला नीलाम पदाधिकारी के द्वारा पीडीआर एक्ट के नियम 53 के तहत ऋणधारक को नोटिस भेजकर 19 जनवरी को जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के कार्यालय में  सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन ऋण धारक द्वारा आदेश का अवहेलना किया गया।

Diarch GO

इसके बाद जिला नीलाम पदाधिकारी के निर्देश पर रिकवरी एजेंट पुलिस बल के साथ ऋण भुगतान से संबंधित बातचीत करने जय अंबे ट्रेडिंग के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह के मुड़िला रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान ही ऋण धारक का पुत्र विवेक कुमार सिंह वहां पहुंचा तथा रिकवरी एजेंट के साथ गाली गलौज करने लगा। 

वहां मौजूद एएसआई देवनारायण सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश किया तो विवेक और उसका भाई विपिन ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एएसआई और रिकवरी एजेंट बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट