LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

श्मशान में धधकने वाली थी चिता, तभी पहुँच गई पुलिस; औरंगाबाद में युवक की संदिग्ध मौत के बाद 'हाई वोल्टेज' ड्रामा!

पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर श्मशान घाट पहुंचकर जलने से पहले शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

श्मशान में धधकने वाली थी चिता, तभी पहुँच गई पुलिस; औरंगाबाद

Aurangabad  : जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के फीदा बिगहा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक के शव को श्मशान घाट से उस समय बरामद किया, जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फीदा बिगहा निवासी स्व. महेश्वर प्रजापत के 30 वर्षीय पुत्र सुनील प्रजापत का बीती रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद से उपजे तनाव के कारण युवक ने रात में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक सुनील पेशे से डेकोरेशन का काम करता था और अपने पीछे एक पुत्र तथा दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

श्मशान घाट पहुँची पुलिस, रुकवाया अंतिम संस्कार

घटना के बाद शुक्रवार को परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को जलाने के लिए केराप श्मशान घाट ले गए थे। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आत्महत्या के एक मामले में शव को आनन-फानन में ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शंभू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जलने से पहले ही शव को चिता से उठाकर अपने कब्जे में ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर

प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। वर्तमान में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आवेदन मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

परिवार में मचा कोहराम

सुनील की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पिता के खोने के गम में बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील एक मेहनती युवक था, लेकिन घरेलू अनबन ने इस हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या परिजनों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार का प्रयास किया था।

रिपोर्ट - दीनानाथ मौआर