LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Accident News : औरंगाबाद में बाइक सवार 3 युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, दो की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Accident News : बिहार के औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर दो युवकों की मौत हो गयी. एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : औरंगाबाद में बाइक सवार 3 युवकों को अनि
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद में होली का रंग उस वक्त फीका हो गया। जब होली खेलने घर से निकले दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना  एनएच 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास की है । मृतकों की पहचान शहर के नागा बिगहा इलाके के सीटू और सुमित के रूप में हुई है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की तीनों युवक बाइक पर सवार होकर एक साथ होली का त्योहार मनाने को लेकर अपने साथियों से मुलाकात के लिए गाँव की रहे  थे। जैसे ही ये सभी युवक एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे। इसी बीच तेज गति से आ रही रहे ट्रक की चपेट में आ गये। जिसमे दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

वहीँ इस घटना में एक युवक गम्भीर अवस्था में घायल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इधर दुर्घटना की खबर सुनते ही दोनों मृतकों के परिजन सदमे में चले गए है।  उनका रो रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट