LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: पति..पत्नी..और..वो...प्रेमिका के लिए पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को उतारा मौत के घाट, मायके से लाया और फिर...

Bihar News: प्रेमिका के लिए पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पति ने पहले शादी के कुछ ही महीने बाद पत्नी को मायके भेज दिया और फिर मायके से बुलाकर लाया और उसकी हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दूसरी औरत के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर मोहल्ले का है। जानकारी अनुसार प्रेमिका के प्रेम में दीवाने पति ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान ज्योति कुमारी, पति चंदन सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह (निवासी– बगही, माली थाना क्षेत्र) की पत्नी के रूप में हुई है।

दूसरी लड़की से बात करता था पति 

ज्योति कुमारी की शादी 1 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज से चंदन सिंह से हुई थी। मृतका की मां पूनम देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही चंदन महंगे सामान, विशेषकर एसी की मांग करता था। इसके अलावा, उसके मोबाइल पर किसी लड़की के मैसेज आने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी कारण ज्योति को पहले मायके भेज दिया गया था।

पत्नी को मायके से लाए और मार डाला 

जानकारी अनुसार चंदन और उसके पिता विनोद सिंह मायके से ज्योति को औरंगाबाद लेकर आए। देर रात किराएदारों ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि ज्योति की मौत हो गई है। जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार पाए गए और ज्योति का शव बरामदे में पड़ा हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। वहीं, नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

NSIT
Nsmch

ससुराल वालों पर आरोप 

ज्योति के मायके पक्ष ने नगर थाना में आवेदन देकर पति चंदन सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह, ससुर विनोद सिंह, सास सत्यवंती देवी और देवर कुंदन सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट