LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में काल बनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, बाइक से सीधी भिड़ंत में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में तेज रफ़्तार स्कार्पियो से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी. इस घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में काल बनी तेज रफ्तार स्कॉर्
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के पटना रोड स्थित एनएच-139 पर आज अकबरपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी रणविजय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार तथा शमशेर नगर रामटोली निवासी उदय कुमार के 19 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से दाउदनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, इस हादसे में स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का दाहिना हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि फ्रंट सीट के बाएं हिस्से का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। 

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढेनुमा चार्ट में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने चालक और अन्य लोगों की सहयोग से सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वही दाउदनगर पुलिस दोनों शो को अपने कब्जे में लेते हुए और औरंगाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और पुनः वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट