LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : पत्नी से तलाक के चार साल बाद युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : पत्नी से तलाक के चार साल बाद युवक ने फांसी का फ

AURANGABAD : जिले में एक तलाकशुदा युवक ने पत्नी से तलाक के चार साल बाद फांसी के फंदे से झूलकर आत्म हत्या कर लिया है। घटना देव थाना क्षेत्र के देव बाजार की है। मृतक की पहचान देव ब्लॉक निवासी सूर्य देव सिंह के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सात वर्ष पूर्व रंजीत का विवाह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कंचन कुमारी के साथ हुईं थी। 

शादी के बाद तीन वर्षों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसी बीच घरेलू विवाद को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होना शुरू हो गया। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता गया। अक्सर दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट भी होते रहता था। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने अलग-अलग रहने का फैसला ले लिया और चार वर्ष पूर्व दोनों का तलाक हो गया।  पत्नी से तलाक के बाद रंजीत अपने घर पर अकेला रहता था। 

हालांकि शादी के बाद वह कोलकाता में निजी कंपनी में जॉब करता था। सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। इसकी जानकारी किसी भी परिजन को नही थी कि रंजीत बंद कमरें में फंदे से झूल जाएगा। सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरें में सोने गया और दरवाजा की कुंडी लगाकर फंदे से झूल गया। जब मंगलवार की सुबह वह नही जगा तो उसकी मां उर्मिला देवी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी काफी देर तक नही जगा तो परिजनों को शक हुआ। 

शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि रंजीत फंदे से झूल रहा है। इसके बाद घटना की सूचना देव थाना की पुलिस को दी गयी। सूचना पर देव थाना के पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां परीक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।   देव थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट