LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Chhath Mahaparv : भगवान भास्कर की नगरी देव में चार दिवसीय चैती छठ महापर्व की हुई शुरुआत, दूर दूर से पहुंचे छठव्रती

Chhath Mahaparv : भगवान भास्कर की नगरी देव में चार दिवसीय चै

AURANGABAD : भगवान भास्कर की नगरी देव में आज नहाय खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आगाज हो गया है। इस व्रत के पहले दिन व्रती सुबह स्नान पूजा कर शुद्धता के साथ चावल , दाल और लौकी के सब्जी को साफ़ बर्तन में बनाकर पहले भगवान भास्कर को अर्पित किया जाता है। इसके उपरांत, छठ व्रती उस प्रसाद को ग्रहण करती है। इसके बाद प्रसाद स्वरूप बचे हुए खाना को परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीणों के बीच वितरण किया जाता है। 

इसके उपरांत छठ व्रती तकरीबन 24 घण्टे उपवास  के बाद काल यानी 2 तारीख के शाम में खरना पूजन तथा खीर प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ 36 घण्टे का निर्जला उपवास व्रत का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। हालांकि इसी बीच 3 तारीख को डूबते सूरज को प्रथम अर्घ्य अर्पित करेंगे और 4 तारीख को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित कर शुद्धता के साथ प्रसाद ग्रहण कर अपने इस अनुष्ठान को समाप्त करती है। जिस दिन को हम पारन के नाम से जानते हैं। 

आज से ही देश के कोने कोने से श्रद्धालु देव पहुचना शुरू हो गये है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां पूरी कर लिया गया है। तकरीबन 12 से 15 लाख श्रद्धालुयों को जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसको लेकर जिला प्रशासन हर मूलभूत उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। पूरे मेले पर सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जायेगी। साथ ही सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट